ePaper

ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में एक और ओडिशा से अरेस्ट

Updated at : 10 Nov 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में एक और ओडिशा से अरेस्ट

पोस्ता में सोने की दुकान से छह किलोग्राम सोने के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने ओडिशा के बालासोर से दयानिधि दास नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पोस्ता में हुई थी घटना, आरोपी 14 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

संवाददाता, कोलकाता

पोस्ता में सोने की दुकान से छह किलोग्राम सोने के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने ओडिशा के बालासोर से दयानिधि दास नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी उसी दुकान का कर्मचारी था. पुलिस ने आरोपी को रविवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया. सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लेनदेन के खातों में विसंगतियां दिखा कर दुकान से सोने के गहने चोरी करने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने इस मामले की जांच में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद उन्हें दयानिधि दास के इस मामले में शामिल होने का पता चला. जिसके बाद से आरोपी फरार था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बैंकशाल कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी को 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola