जेयू परिसर में हुई झड़प को लेकर जांच समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन
जेयू परिसर में हुई झड़प को लेकर जांच समिति का गठन

जादवपुर विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प पर प्रशासन ने चिंता जतायी है. बीच-बचाव करने पहुंचे दो शिक्षक और कुछ छात्र इस घटना में घायल हो गये थे.

विज्ञापन

जादवपुर विवि में छात्र गुटों की झड़प में दो शिक्षक हुए थे घायल

कुलपति ने दिया दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

संवाददाता, कोलकाता

जादवपुर विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प पर प्रशासन ने चिंता जतायी है. बीच-बचाव करने पहुंचे दो शिक्षक और कुछ छात्र इस घटना में घायल हो गये थे. कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.

तनाव कम करने के दौरान बढ़ा विवाद : परिसर में गत 20 फरवरी को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और “वी द इंडिपेंडेंट” के सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी. इसे शांत कराने के दौरान शिक्षक घायल हो गये थे. कुलपति ने कहा कि शिक्षकों के साथ मारपीट निंदनीय और अस्वीकार्य है. प्रशासन ने छात्रों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की अपील की है.

शिक्षक संघ ने लगाये गंभीर आरोप जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अनुसार विज्ञान और कला संकाय भवनों के पास दो समूहों में झड़प हुई थी. करीब 12 से 15 शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभालने की कोशिश की. आरोप है कि कुछ छात्रों ने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया और पोस्टर फाड़ दिये. संघ का दावा है कि विश्वविद्यालय की एंबुलेंस से कुछ छात्र और बाहरी लोग पहुंचे और झड़प में शामिल हो गये. प्राध्यापक राज्येश्वर सिन्हा और ललित महाकुद के साथ मारपीट की गयी. दोनों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. शिक्षक संघ ने परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही और नशीले पदार्थों के सेवन के आरोपों की जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola