Amit Shah : आज कोलकाता पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Amit Shah : भाजपा सूत्रों के अनुसार, बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी कर सकते हैं.
Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शाह रात 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरेंगे. फिर सड़क मार्ग से न्यूटाउन स्थित एक पांच सितारा होटल में जायेंगे. वहां रात्रि विश्राम करेंगे. रविवार को दो सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद साल्टलेक स्थित इजेडसीसी से राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे.
अमित शाह को बुधवार काे आना था कोलकाता
गौरतलब है कि इससे पहले शाह का बुधवार को कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम था. लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण उनका दौरा रद्द हो गया. भाजपा सूत्रों के अनुसार, बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी कर सकते हैं. रविवार रात को ही उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.
Also Read : Dakshineswar Mandir : अब हावड़ा कमिश्नरेट के अधीन आएगा दक्षिणेश्वर मंदिर, जाने क्यों
आरजी कर की पीड़िता के माता-पिता से मिल सकते हैं शाह
आरजी कर कांड की पीड़िता के माता-पिता ने भी शाह से मिलने के लिए समय देने का आवेदन किया है. प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर सकते हैं. बता दें कि मृत जूनियर महिला डॉक्टर के माता-पिता ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिख कर मुलाकात का समय मांगा था.
Also Read : Mamata Banerjee : बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने नहीं की अनुब्रत मंडल से मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




