मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार दो बांग्लादेशी पुलिस वैन से कूदकर फरार, अदालत में पेश करने जा रही थी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

AI से बनी तस्वीर

मुर्शिदाबाद में पुलिस की हिरासत से दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गए हैं. दोनों को पुलिस वाहन से अदालत ले जाते समय ये घटना हुई. इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में पुलिस ने गुरुवार को दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. दोनों की पहचान आनारुल शेख और मोहम्मद रुबेल शेख के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जंगीपुर अदालत में पेश करने के लिए पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था. इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गये.

तलाशी अभियान शुरू

दोनों के फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस की टीमें उनकी संभावित ठिकानों पर भी नजर रख रही हैं. साथ ही दोनों के संपर्कों की भी जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बांग्लादेश के चंपाइ नवाबगंज इलाके के रहने वाले हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अदालत में पेश करने जा रही थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, कृष्णशाइल मोड़ इलाके में पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आये थे. पूछताछ के दौरान उनकी पहचान को लेकर पुलिस को संदेह हुआ. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की गयी. शुक्रवार को दोनों आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश करने जा रही थी, तभी दोनों फरार हो गये.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola