ट्यूशन पढ़ाने आयी युवती से शारीरिक शोषण का आरोप

उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 के बिष्टुभद्रा मोड़ इलाके में ट्यूशन पढ़ाने आयी होम ट्यूटर से मकान मालिक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है
प्रतिनिधि, बैरकपुर.
उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 के बिष्टुभद्रा मोड़ इलाके में ट्यूशन पढ़ाने आयी होम ट्यूटर से मकान मालिक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. कथित तौर पर एक युवती (20) अपने पड़ोस में उक्त घर में करीब एक साल से प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने जाती थी. शनिवार शाम को भी युवती ट्यूशन पढ़ने के लिए उस घर में गयी थी. आरोप है कि पहले मकान मालिक प्रदीप मजूमदार ने युवती को चाय में नींद की गोलियां मिला कर बेहोश कर दिया. उसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब युवती के परिवार के सदस्यों व स्थानीय युवकों ने मकान मालिक प्रदीप मजूमदार से इस मुद्दे पर बात की, तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी. इलाके की स्थानीय महिलाओं ने घटना के आरोपी घर के मालिक प्रदीप मजूमदार को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. हालांकि, प्रदीप मजूमदार ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. स्थानीय विधायक निर्मल घोष ने इस घटना पर रोष जाहिर किया है. उनके मुताबिक, अगर महिलाओं के खिलाफ कोई हिंसा हुई, तो दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. घोला थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










