राज्य में भयावह हो गयी है कानून-व्यवस्था की स्थिति: दिलीप घोष

Updated:
विज्ञापन
राज्य में भयावह हो गयी है कानून-व्यवस्था की स्थिति: दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरा बंगाल अब अपराधियों के चंगुल में है.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरा बंगाल अब अपराधियों के चंगुल में है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में सिंडिकेट राज और माफियाओं का बोलबाला है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कोलकाता में अब खुलेआम हथियार मिल रहे हैं और प्रशासन सो रहा है. दिलीप घोष ने बंगाल की स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि पहले बंगाल के कुछ ही इलाके संवेदनशील थे, जहां कभी-कभार हिंसा होती थी. अब पूरा राज्य जल रहा है. दिलीप घोष ने दावा किया कि कोलकाता में खुलेआम हथियार और बम बरामद हो रहे हैं. माफिया, गुंडों और सिंडिकेट के बीच गैंगवार आम बात हो गयी है. उन्होंने पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया. दिलीप घोष ने कहा कि गिरफ्तारी करना पुलिस का काम है, लेकिन वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola