ePaper

सात जोड़ी मध्यम दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त आरक्षित कोच

Updated at : 27 Nov 2024 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
सात जोड़ी मध्यम दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त आरक्षित कोच

दैनिक यात्रियों की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पूर्व रेलवे ने सात जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त आरक्षित कोच जोड़ने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

अतिरिक्त आरक्षित कोच जोड़े जाने से यात्रियों की होगी सुविधा

कोलकाता. दैनिक यात्रियों की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पूर्व रेलवे ने सात जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त आरक्षित कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. इससे कोलकाता और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा होगी. जिन पांच प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है, उसमें 12337/12338 हावड़ा-बोलपुर-हावड़ा शांतिनिकेतन एक्सप्रेस, 12339/12340 हावड़ा-धनबाद-हावड़ा कोलफिल्ड एक्सप्रेस, 12341/12342 हावड़ा-आसनसोल-हावड़ा अग्निवीना एक्सप्रेस, 13011/13012 हावड़ा-मालदा टाउन-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और 03047/03048 हावड़ा-रामपुरहाट-हावड़ा विश्वभारती फास्ट पैसेंजर है. इन ट्रेनों में एक अतिरिक्त सेकेंड क्लास चेयर कार आरक्षित कोच जोड़ा जायेगा. उक्त अप व डाउन ट्रेनों में 27 से 30 नवंबर तक अतिरिक्त कोचों को जोड़ा जायेगा.

इसके अतिरिक्त 13045/13046 हावड़ा-देवघर-हावड़ा मयुराक्षी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त साधारण द्वितीय श्रेणी आरक्षित कोच जोड़ा जा रहा है. इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच हावड़ा से 30 नवंबर और देवघर से एक दिसंबर को जोड़ा जायेगा. इसके अलावा 22321/22322 हावड़ा-सिउड़ी-हावड़ा हुल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जुड़ने जा रहा है. यह 30 नवंबर से प्रभावी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola