कालीपूजा पर सियालदह डिविजन में चलायी जायेंगी अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
कालीपूजा पर सियालदह डिविजन में चलायी जायेंगी अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

कालीपूजा में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे के सियालदह डिविजन नेअतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

कोलकाता. कालीपूजा में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे के सियालदह डिविजन ने 20/21, 21/22 और 22/23 की मध्यरात्रि में सियालदह- डानकुनी, सियालदह- बारासात, बनगांव- बारासात, सियालदह- राणाघाट और सियालदह- बारुईपुर के बीच अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी. पूर्व रेलवे ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. सियालदह-डानकुनी लोकल सियालदह से रात 11:30 बजे रवाना होकर रात 12:15 बजे डानकुनी पहुंचेगी. डानकुनी-सियालदह लोकल रात 12:25 बजे डानकुनी से रवाना होकर रात 1:05 बजे सियालदह पहुंचेगी. सियालदह-बारासात लोकल सियालदह से रात 12:10 बजे प्रस्थान कर रात 12:55 बजे बारासात पहुंचेगी.बारासात-सियालदह लोकल बारासात से रात 1:10 बजे प्रस्थान कर रात 1:55 बजे सियालदह पहुंचेगी. बनगांव-बारासात लोकल बनगांव से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 1:30 बजे बारासात पहुंचेगी. बारासात-बनगांव लोकल बारासात से रात दो बजे प्रस्थान कर सुबह 3:08 बजे बनगांव पहुंचेगी. सियालदह-रानाघाट लोकल सियालदह से रात 12:40 बजे प्रस्थान कर रात 2:30 बजे रानाघाट पहुंचेगी. रानाघाट-सियालदह लोकल रानाघाट से रात 11:45 बजे प्रस्थान कर सियालदह 1:40 बजे पहुंचेगी. सियालदह-बारुईपुर लोकल सियालदह से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 1:15 बजे बारुईपुर पहुंचेगी.

बारुईपुर-सियालदह लोकल बारुईपुर से रात 01:25 बजे प्रस्थान कर रात 2:10 बजे सियालदह पहुंचेगी. इसके अलावा राज्य सरकार के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है कि 20, 21, 22, 23 और 24 अक्तूबर को दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक नैहाटी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकेगी और संबंधित ट्रेनें प्लेटफार्म संख्या 5/6 पर रुकेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola