शर्मिष्ठा के शिकायतकर्ता के खिलाफ एक और मामला

Updated:
विज्ञापन
शर्मिष्ठा के शिकायतकर्ता के खिलाफ एक और मामला

सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान कादरी रशीदी के खिलाफ कोलकाता पुलिस के अंतर्गत एक अन्य थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान कादरी रशीदी के खिलाफ कोलकाता पुलिस के अंतर्गत एक अन्य थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोपी के खिलाफ गोल्फग्रीन थाने में भी शिकायत दर्ज करायी गयी है. उस पर सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है. इसके पहले वजाहत खान कादरी के खिलाफ गार्डेनरीच थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर लालबाजार के साइबर सेल टीम ने जांच शुरू कर दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि वजाहत के खिलाफ केवल कोलकाता में ही नहीं, बल्कि मुंबई, असम और कोटा सहित देश के कई अन्य राज्यों के विभिन्न पुलिस थानों में भी शिकायतें दर्ज हैं. फिलहाल वह फरार बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola