‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘सिर्फ सिंदूर का कारोबार’ बताने पर भाजपा ने की मुख्यमंत्री की आलोचना

Updated:
विज्ञापन
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘सिर्फ सिंदूर का कारोबार’ बताने पर भाजपा ने की मुख्यमंत्री की आलोचना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ऑपरेशन सिंदूर को ‘सिंदूर का कारोबार’ बताकर भारत के सशस्त्र बलों का ‘अपमान’ करने का गुरुवार को आरोप लगाया. इसके साथ ही पार्टी ने उन पर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को कमजोर करने वाली ओछी राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

कोलकाता.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ऑपरेशन सिंदूर को ‘सिंदूर का कारोबार’ बताकर भारत के सशस्त्र बलों का ‘अपमान’ करने का गुरुवार को आरोप लगाया. इसके साथ ही पार्टी ने उन पर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को कमजोर करने वाली ओछी राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया. इससे पहले दिन में बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया था. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य कार्रवाई की गयी थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ममता बनर्जी की टिप्पणी की निंदा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘शर्म की बात है! राजनीतिक संकीर्णता किस हद तक गिर सकती है? ममता बनर्जी ने अब ऑपरेशन सिंदूर को महज ‘सिंदूर का कारोबार’ बताकर खारिज कर दिया है. यह उनका असली चेहरा है- बलिदान, देशभक्ति और हमारे सशस्त्र बलों के साहस का मजाक उड़ाना.’ भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए उनकी टिप्पणियों को बहादुर सैनिकों के बलिदान का अपमान बताया. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर को ‘सिंदूर का कारोबार’ कहना हमारे वीर जवानों के बलिदान का अपमान है. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के दलदल में फंसी हुई हैं.’ श्री मजूमदार ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री को यह सीखने की जरूरत है कि क्या और कब बोलना है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सशस्त्र बलों की बड़ी जीत है और हम इसका जश्न मनाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola