सरकारी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम काली मोल्ला मीर है. उसे ढोलाहाट इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी मोल्ला, पलाश दास और पंचानन दास जैसे फर्जी नामों से आधार कार्ड बनवा कर खुद को जिला परिषद से जुड़ा अधिकारी बताता था. वह इसी फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम कार्ड भी ले चुका था.आरोपी लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 हजार से 50 हजार रुपये ऐंठता था. हाल ही में उसने जिला परिषद के मत्स्य विभाग के निदेशक जयंत भद्र के नाम पर मल्लिकपुर में पंचायत के कुछ लोगों से 20 हजार रुपये की मांग की थी.

भद्र को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने 13 जून को बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने इस फर्जीवाड़े के जरिये अब तक कितने लोगों से पैसे ऐंठे हैं और उसका किसी बड़े गिरोह से उसका संबंध तो नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola