नदिया में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नदिया जिले की धानतला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिले की धानतला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार गत सोमवार को नदिया जिले के धानतला थाना क्षेत्र की उक्त नाबालिक लड़की मेले के अवसर पर हांसखाली थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर आयी थी. मंगलवार को मेला देखने जा रही इस लड़की के साथ के एक स्थानीय युवक ने दुष्कर्म किया. बाद में उक्त लड़की ने परिजनों को बताया. पीड़िता के परिवार ने गुरुवार को धानतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. उस शिकायत के आधार पर धानतला थाने की पुलिस ने शनिवार रात आरोपी युवक को हांसखाली से गिरफ्तार कर लिया. रविवार को आरोपी की राणाघाट कोर्ट में हुई पेशी के बाद जज ने उसे चार दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola