अभिषेक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए दिया योगदान

Updated:
विज्ञापन
अभिषेक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए दिया योगदान

उत्तर बंगाल में अचानक आयी बाढ़ व भूस्खलन ने जनजीवन को प्रभावित किया है. इस प्राकृतिक आपदा में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है,

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

उत्तर बंगाल में अचानक आयी बाढ़ व भूस्खलन ने जनजीवन को प्रभावित किया है. इस प्राकृतिक आपदा में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिनमें जान-माल की हानि और आजीविका प्रभावित हुई है. इस आपदा के मद्देनजर, राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे वेस्ट बंगाल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डब्ल्यूबीएसडीएमए) फंड में योगदान करें.

यह फंड प्रभावित समुदायों के लिए तत्काल बचाव, राहत कार्य और दीर्घकालिक पुनर्वास कार्यों में मदद करेगा. सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इस फंड में एक लाख रुपये का योगदान देकर लोगों के लिए मदद का उदाहरण पेश किया. मंगलवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया : इन कठिन समय में हर मदद महत्वपूर्ण है और सभी से अपील की कि वे उदारता दिखाते हुए योगदान दें. राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रहे हैं. वहीं, डब्ल्यूबीएसडीएमए फंड के माध्यम से नागरिक भी सीधे प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचा सकते हैं. मैंने भी उक्त फंड में एक लाख रुपये की राशि देकर छोटा योगदान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola