पीएम मोदी पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का पलटवार, कहा- केंद्र सरकार ने बंगाल का फंड रोका, चुनाव में जनता देगी जवाब

बंगाल चुनाव 2026 की घोषणा से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने हमला बोला है. पीएम मोदी के सिंगूर में दिये गये भाषण पर पलटवार करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल का फंड रोक रखा है. बंगाल की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी. कहा कि बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पायेगी.
Table of Contents
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा के बाद हुगली जिले के सिंगूर से बंगाल में 15 साल से सरकार चला रही पार्टी टीएमसी पर आरोप लगाया कि वह चुनावी लाभ के लिए घुसपैठियों का बचाव कर रही है. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से आम लोगों को रोक रही है. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया.
केंद्र सरकार ने बंगाल का फंड रोका – अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल के लिए अलॉट किये गये फंड को रोक रखा है. बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव 2026 में इसका जवाब भाजपा को देगी. टीएमसी नेता ने कहा कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के ‘परिवर्तन’ की अपील के विपरीत राज्य के लोग चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी.
बाहरी लोगों और दिल्ली के जमींदारों के सामने सरेंडर नहीं करेंगे – अभिषेक
नदिया जिले के चोपरा में रोड शो के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बंगाल के लोग ‘बाहरी लोगों और दिल्ली के जमींदारों के सामने सरेंडर’ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल का फंड रोक दिया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि बंगाल के लोग ‘झुककर आत्मसमर्पण कर दें’. उन्होंने कहा कि केंद्र चाहे जितना परेशान कर ले, तृणमूल और बंगाल की जनता नहीं बदलेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोदी पहले जय श्रीराम कहते थे, अब जय मां काली कहने लगे हैं – टीएमसी
टीएमसी नेता ने कहा कि मोदी ने बंगाल में अपने राजनीतिक संदेश में बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों की शुरुआत ‘जय श्रीराम’ से करते थे, अब वे ‘जय मां काली’ कहने लगे हैं. अभिषेक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में बंगाल के लोगों को ‘कष्ट दिया’ है. अभिषेक ने दावा किया कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘50 से कम सीट’ ही जीत पायेगी.
2026 के बाद मोदी बंगाल में ‘जय बांग्ला’ के नारे लगायेंगे – बोले टीएमसी के जीएस
अभिषेक ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में परिवर्तन जरूर आयेगा. वर्ष 2026 के बाद मोदी बंगाल आकर ‘जय बांग्ला’ के नारे लगायेंगे. बंगाल की जनता चौथी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनायेगी और मोदी को दिल्ली की सत्ता से बाहर कर देगी.
The landlords of Delhi have declared war against Bengal and Bengalis. But the people of Bengal are ready, standing firm and prepared.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) January 18, 2026
This time, the Bangla-Birodhi @BJP4India will be reduced to below 50 seats in Bengal declared Shri @abhishekaitc. pic.twitter.com/7S7pcBQSj0
चुनाव से पहले टीएमसी के इलेक्शन डेटा चुराने की कोशिश – अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव से पहले विपक्षी दलों के खिलाफ सेंट्रल एजेंसीज का मिसयूज करने का आरोप भी लगाया. कहा कि बीजेपी ने इलेक्शन से पहले तृणमूल कांग्रेस के इलेक्शन डेटा चुराने की कोशिश की. इसका पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तृणमूल कांग्रेस को जनता का समर्थन है.
अब झूठ का सहारा ले रही है भाजपा – अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा के पास डायरेक्टरेट ऑफ इनफोर्समेंट (ईडी) है, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) और मीडिया का एक वर्ग है. उन्होंने 2021 के बंगाल चुनाव से पहले मेरे पीछे सेंट्रल एजेंसीज को लगाया था, लेकिन वे फेल हो गये. अब वे झूठ का सहारा ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
जिंदगी में कभी RSS-BJP के लिए काम नहीं करूंगा, रिंटू पॉल को TMC ऑफिस में ले जाकर पीटा, Video वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










