मोबाइल चोर के संदेह में युवक की पिटाई बचाने में मां भी जख्मी

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोर के संदेह में युवक की पिटाई बचाने में मां भी जख्मी

मोबाइल चोर होने के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. मारते – मारते हुए युवक का सिर दीवार से टकरा दिया.

विज्ञापन

कोलकाता. मोबाइल चोर होने के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. मारते – मारते हुए युवक का सिर दीवार से टकरा दिया. इस हमले में युवक बेहोश हो गया. बीच बचाव आयी युवक की मां को भी चोट लगी है. उन्होंने इंटाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह की है. सुबह-सुबह साउथ सियालदह इलाके के एक निवासी का मोबाइल फोन चोरी हो गया था. उस युवक के तीन दोस्त इलाके के एक गैराज के पास मोबाइल फोन की तलाश कर रहे थे. इसी बीच उन तीनों की नजर इस युवक पर पड़ी. मोबाइल चोर होने के संदेह में इस युवक की लात-जूते से जमकर पिटाई कर दी गयी.

इधर, यह खबर सुनते ही रात को युवक की मां घर से बाहर आ गयी. उन्होंने बेटे को बचाने की काफी कोशिश की. इस दौरान उसे भी चोट लग गयी. उसके शोर मचाकर मदद मांगने पर लोगों ने मां-बेटे को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस उन्हें तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola