ePaper

स्वर्णरेखा नदी में नहाने गयी छात्रा डूबी, लापता

Updated at : 24 Jun 2025 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्णरेखा नदी में नहाने गयी छात्रा डूबी, लापता

झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर इलाके में स्वर्णरेखा नदी के जगन्नाथ घाट पर स्नान करते समय एक छात्र शुभजीत खामरी (15) नदी में डूबकर लापता हो गया.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर इलाके में स्वर्णरेखा नदी के जगन्नाथ घाट पर स्नान करते समय एक छात्र शुभजीत खामरी (15) नदी में डूबकर लापता हो गया. वह कुड़चामोड़ इलाके का निवासी और नौवीं कक्षा का छात्र है. वहीं, नदी में डूब रहे एक अन्य बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जानकारी के अनुसार, शुभजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था. हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. उफान से भरी नदी में स्नान करते समय शुभजीत और एक अन्य बच्चा अचानक डूबने लगे. पास ही स्नान कर रहे ग्रामीणों ने दूसरे बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन शुभजीत नदी में लापता हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. नाव से लापता छात्र की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी तट से अवैध तरीके से बालू निकाले जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिसकी वजह से लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola