तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 05 Jan 2026 2:26 AM
बेलियाघाटा इलाके में रेल लाइन के पास तीन वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है.
संवाददाता, कोलकाता
बेलियाघाटा इलाके में रेल लाइन के पास तीन वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जांच सियालदह जीआरपी कर रही है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना बेलियाघाटा के चौल पट्टी रेल पुल के पास स्थित एक बस्ती के समीप हुई. आरोप है कि उसी इलाके में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को फुसलाकर रेल पुल के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की. बताया गया कि बच्ची शनिवार शाम बस्ती के पास खेल रही थी, तभी यह घटना घटी. घटना का पता तब चला, जब बच्ची रोने लगी. रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची से घटना के बारे में जानकारी ली. इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोप है कि भागने के दौरान उसने बच्ची को रेल लाइन की ओर धकेल दिया, जिससे वह घायल हो गयी. इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने बेलियाघाटा थाने से संपर्क किया. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बेलियाघाटा पुलिस ने मामला सियालदह जीआरपी को सौंप दिया. इसके बाद सियालदह जीआरपी ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सियालदह अदालत में पेश किये जाने की प्रक्रिया चल रही है. मामले की जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










