ePaper

2.30 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज गिरफ्तार

Updated at : 11 May 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
2.30 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज गिरफ्तार

वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहनेवाला है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 2.30 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. उसका नाम श्याम सुंदर झा है. वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहनेवाला है. पुलिस के मुताबिक, विधाननगर साइबर क्राइम थाने की विशेष टीम ने झारखंड के रांची से उसे गिरफ्तार किया है. शनिवार को उसे कोलकाता लाया गया. पीड़िता का नाम हेलेना सेनगुप्ता है. वह न्यूटाउन की रहनेवाली है. पीड़िता को निवेश करने पर मोटी रकम रिटर्न देने का झांसा देकर जालसाजों ने उससे विभिन्न समय में कुल 2.30 करोड़ की धोखाधड़ी की. अंत में महिला को ठगी का अहसास होने पर उसने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो जांच में बिहार के दरभंगा निवासी श्याम सुंदर झा के अपराध से जुड़े होने के सबूत मिले. इसके बाद विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने श्याम सुंदर झा को रांची से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले आयी. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार जालसाज से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में कोई और भी लिप्त है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola