रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी

Published by : SANDIP TIWARI Updated At : 19 Dec 2025 1:12 AM

विज्ञापन

जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन

जालसाज गिरफ्तार

हावड़ा. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में शालीमार जीआरपी ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विनोद साव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे डोमजूर के अंकुरहाटी इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल सिम कार्ड, राज्य सरकार और भारत सरकार के दो फर्जी सरकारी स्टैंप सहित कई दस्तावेज जब्त किये हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दोनों सिम फर्जी कागजात के आधार पर हासिल किये थे. गुरुवार को आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. शालीमार जीआरपी आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को मुर्शिदाबाद निवासी एक युवक ने शालीमार जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि विनोद साव रेलवे के स्क्रैप कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसने रेलवे अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर तीन युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर 10-10 लाख रुपये (कुल 30 लाख) वसूले. पीड़ितों को भरोसा दिलाया गया था कि वह आसानी से रेलवे में नौकरी लगवा देगा. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन बार-बार सिम बदलने के कारण आरोपी लंबे समय तक पुलिस को चकमा देता रहा.

आखिरकार, बुधवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola