आइ-पैक कांड के बाद सॉल्टलेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा कड़ी

Updated:
विज्ञापन
आइ-पैक कांड के बाद सॉल्टलेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा कड़ी

आइ-पैक कांड के बाद सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. अब इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सौंपी गयी है. सीआरपीएफ के बाद जमशेदपुर से सीआरपीएफ की एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) भी पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

आइ-पैक कांड के बाद सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. अब इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सौंपी गयी है. सीआरपीएफ के बाद जमशेदपुर से सीआरपीएफ की एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) भी पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है, जिसे फिलहाल राजारहाट स्थित सीआरपीएफ कैंप में रिजर्व में रखा गया है. हालात के अनुसार इस बल की तैनाती की जायेगी. उल्लेखनीय है कि सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय स्थित है. सूत्रों के अनुसार, यदि ईडी या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी को छापेमारी के दौरान किसी प्रकार की बाधा या कानून-व्यवस्था की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो रैफ की यह टुकड़ी तत्काल तैनात की जायेगी. इसके अलावा, विधानसभा चुनाव से पहले किसी तरह के राजनीतिक तनाव या हिंसा की स्थिति में भी रैफ को मौके पर भेजा जा सकता है. रैफ के जवानों के पास विशेष वाहनों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं. सूत्रों का कहना है कि ईडी फिलहाल कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रही है और उससे जुड़े जरूरी व गोपनीय दस्तावेज सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में रखे गये हैं. इन्हीं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है. सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवेश के लिए कुल दो गेट हैं. वर्तमान में दोनों गेटों पर केंद्रीय बल के छह-छह, कुल 12 जवानों को तैनात किया गया है. हाल ही में इडी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक बैठक भी हुई, जिसमें पहले से तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों को हटाकर अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि सीबीआई कार्यालय के न्यूटाउन स्थानांतरित हो जाने के बाद सीजीओ कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय एजेंसी के रूप में केवल इडी ही रह गयी थी. ऐसे में अब तक सुरक्षा की जिम्मेदारी एक निजी सुरक्षा एजेंसी के पास थी. हालांकि, हाल में कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित चुनावी रणनीति सलाहकार संस्था इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आइ-पैक) के आवास और सॉल्टलेक सेक्टर-5 स्थित उसके कार्यालय में इडी की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर बाधा उत्पन्न होने की घटना के बाद सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola