भाजपा में बुद्धदेव व ममता का भी स्वागत : जाॅर्ज बेकर

Published at :18 Oct 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में बुद्धदेव व ममता का भी स्वागत : जाॅर्ज बेकर

कोलकाता. माकपा से निष्कासित पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ ही क्यों, यदि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है. बता दें कि माकपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ के भाजपा में शामिल होने की खबर है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद जॉर्ज बेकर ने […]

विज्ञापन
कोलकाता. माकपा से निष्कासित पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ ही क्यों, यदि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है. बता दें कि माकपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ के भाजपा में शामिल होने की खबर है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद जॉर्ज बेकर ने ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सेठ ही नहीं माकपा और तृणमूल नेताओं का भी भाजपा में स्वागत है. राज्य में तृणमूल के खिलाफ यदि कोई पार्टी खड़ी हो सकती है तो वह है भाजपा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ममता बनर्जी भाजपा के साथ थीं. राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है. बंगाल की कई पार्टियों के नेता भाजपा से जुड़ना चाहते हैं.

सूत्रों के अनुसार, तमलुक के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है. वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा उपचुनाव में खड़ा होना चाहते हैं. इसे मद्देनजर उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ बैठक भी की है. वहीं, लक्ष्मण सेठ के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी नेताओं में अलग-अलग राय है. कुछ नेता इसके पक्ष में हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ऐसा करने से बंगाल में भाजपा को नुकसान पहुंचेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola