हावड़ा : बकाया मांगने पर बावर्ची को जलाया

हावड़ा : बकाया मांगने पर एक बावर्ची के शरीर पर केरोसिन डाल कर उसे जला दिया. पीड़ित को हावड़ा जिला अस्पताल में भरती कराया गया है. उसके शरीर का 60 फीसदी िहस्सा झुलस गया है. चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. यह घटना बुधवार की देर […]
रात के करीब एक बजे सुखी किसी तरह बंद कमरे से निकल कर भागने लगा. लेकिन सुरेंद्र ने उसे देख लिया. आरोप है कि उसने दौड़कर सुखी को पकड़ लिया और उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी. सुखी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ने लगा. आग की लपटों के बीच वह गिरीश घोष रोड से जय बीबी लेन पहुंचा. ईद के मद्देनजर देर रात स्थानीय युवक इलाके में लाइट लगवा रहे थे. उन्होंने किसी तरह एक कंबल की मदद से सुखी के शरीर में लगी आग बुझायी. उसे टीएल जायसवाल अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख हावड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया. मालीपांचघड़ा थाना की पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है. साक्ष्य के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










