ePaper

कैंसर पीड़ितों के लिए रैंप पर उतरेंगे दादा ''सौरभ गांगुली''

Updated at : 07 Apr 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर पीड़ितों के लिए रैंप पर उतरेंगे दादा ''सौरभ गांगुली''

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सीएबी के अध्यक्ष सौरभ गांगुली टाटा मेडिकल सेंटर की कैंसर केयर इकाई के विस्तार के लिए धन जुटाने को रैंप पर कैट वॉक करते नजर आयेंगे. ‘दादार शोंगे दिल से दीजिये’ नामक यह कार्यक्रम शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित किया जायेगा. इसमें खास […]

विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सीएबी के अध्यक्ष सौरभ गांगुली टाटा मेडिकल सेंटर की कैंसर केयर इकाई के विस्तार के लिए धन जुटाने को रैंप पर कैट वॉक करते नजर आयेंगे. ‘दादार शोंगे दिल से दीजिये’ नामक यह कार्यक्रम शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित किया जायेगा. इसमें खास तौर पर क्रिकेट के मैदान की थीम बनायी जायेगी जिसमें गांगुली आकर्षण का केंद्र होंगे.

वह रैंप पर कैट वॉक करने के अलावा अपने क्रिकेट के सामानों की नीलामी भी करेंगे. ये बातें ताज बंगाल में प्रेस वार्ता के दौरान टाटा मेडिकल के निदेशक ममिन चाड़ी ने दी. टाटा मेडिकल सेंटर की निदेशक गीता गोपालकृष्णन ने कहा कि सौरभ ने अपने क्रिकेट के सामानों को उनको नीलामी के लिये दिये हैं.

हम फैशन शो के साथ क्रिकेट मैदान का सेटअप बनायेंगे. उम्मीद है कि यह काफी सफल होगा. भारत को 2011 एकदिवसीय विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के बाद कैंसर की चपेट में आये अपने पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह का जिक्र करते हुए गांगुली ने कहा,‘मुझे खुशी है कि उसने ठीक होकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की जो एक समय नामुमकिन सा लग रहा था.’ उन्होंने कहा,‘मैं लंबे समय से उसे जानता हूं. मैंने उसे दर्द से गुजरते देखा है. मुझे यकीन है कि टाटा मेडिकल सेंटर से मरीजों को काफी राहत मिलेगी.’ प्रेस वार्ता के दौरान टाटा मेडिकल के निदेशक ममिन चाड़ी ने बताया कि अब तक सेंटर में 138 बेड हैं, जो शीघ्र ही 250 बेड से अधिक हो जायेंगे. इससे मरीजों काे काफी सुविधा मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola