मुकुल राय हुए बाहर, तृणमूल के महासचिव पद से हटाया गया

कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से सियासी टकराव की गाज आखिरकार राज्यसभा सदस्य मुकुल राय पर गिर ही गयी. शनिवार को मुकुल को तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया गया. इस प्रकार तृणमूल पार्टी के निर्णायक मंडल से अब मुकुल राय पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. कुछ दिन पहले […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से सियासी टकराव की गाज आखिरकार राज्यसभा सदस्य मुकुल राय पर गिर ही गयी. शनिवार को मुकुल को तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया गया. इस प्रकार तृणमूल पार्टी के निर्णायक मंडल से अब मुकुल राय पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. कुछ दिन पहले ही महासचिव पद पर मुकुल राय के साथ नियुक्त गये सुब्रत बक्शी अब महासचिव पद की जिम्मेदारी अकेले ही संभालेंगे.
तृणमूल सुप्रीमो के कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के राज्य महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि सुब्रत बक्शी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. वह पार्टी के अकेले राष्ट्रीय महासचिव होंगे. सुब्रत बक्शी को चुनाव आयोग में तृणमूल का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने बताया कि चुनाव आयोग से संबंधित पार्टी के सभी कार्यों को सुब्रत बक्शी संभालेंगे. पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी और सुलतान अहमद को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




