तृणमूल कांग्रेस का अंग हूं मैं : मुकुल रॉय

कोलकाता : खुद को तृणमूल कांग्रेस का ‘अंग’ बताते हुए पार्टी महासचिव मुकुल रॉय ने आज कहा कि वह राज्य में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के आगामी उप-चुनावों में पार्टी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व और उनके बीच कोई दरार है, इस पर उखडे-उखडे […]
कोलकाता : खुद को तृणमूल कांग्रेस का ‘अंग’ बताते हुए पार्टी महासचिव मुकुल रॉय ने आज कहा कि वह राज्य में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के आगामी उप-चुनावों में पार्टी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे.
यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व और उनके बीच कोई दरार है, इस पर उखडे-उखडे नजर आ रहे रॉय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे अपने संगठन से कोई समस्या नहीं है. मैं तृणमूल कांग्रेस का अंग हूं. मैं तृणमूल कांग्रेस का संस्थापक महासचिव हूं. आपने उस मुद्दे पर सवाल उठाया है.’’
यह पूछे जाने पर कि क्या बनगांव संसदीय सीट और कृष्णगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव में वह पार्टी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे, इस पर रॉय ने कहा, ‘‘हां, बिल्कुल. मैं इसमें हिस्सा लूंगाः’’ सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को रॉय से पूछताछ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










