ePaper

बंगाल में 24 घंटे में 2,931 मिले कोरोना के नये मरीज, 49 लोगों की हुई मौत

Updated at : 11 Aug 2020 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में 24 घंटे में 2,931 मिले कोरोना के नये मरीज, 49 लोगों की हुई मौत

Coronavirus in Bengal : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) का कहर लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे में 2,931 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 49 लोगो की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन

Coronavirus in Bengal : कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) का कहर लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे में 2,931 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 49 लोगो की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.

राज्य में अब संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है. अब तक राज्य में 1,01,390 लोग संक्रमित हो चुके हैं, अब तक 2149 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. अब तक कुल 73,395 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटी है.

Also Read: पीएम मोदी की वर्चुअल बैठक में शामिल हुईं सीएम ममता बनर्जी, मांगे वेंटिलेटर और राज्य का बकाया पैसा

एक बार फिर कोरोना की रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की गयी है. रिकवरी रेट अब 70.39 फीसदी है. हालांकि, संक्रमण दर लगातार बढ़ रहा है. संक्रमण दर 8.75 फीसदी है. इधर, एक दिन में पहली बार राज्य में 27,015 नमूने जांचे गये हैं.

कोलकाता में संक्रमितों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंचा

कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 711 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हुई है. संक्रमण के मामले में कोलकाता राज्य में प्रथम स्थान पर है.

कोलकाता में अब तक कुल 29,185 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक अकेले कोलकाता में 980 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरे स्थान पर उत्तर 24 परगना जिला है. पिछले 24 घंटे में यहां 9 लोगों की मौत हुई और 643 लोग संक्रमित हुए हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola