भाजपा में शामिल हुईं महाभारत की ”द्रोपदी” रूपा गांगुली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बाबुल सुप्रियो के दिखाये रास्ते पर अब अभिनेत्री रूपा गांगुली भी चल पड़ी हैं. महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा कर विख्यात हुई रूपा गांगुली बुधवार को हावड़ा के शरत सदन में भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गयीं. राज्य में परिवर्तन की हवा बहने के बाद एक के बाद एक बुद्धिजीवी […]
विज्ञापन
कोलकाता : बाबुल सुप्रियो के दिखाये रास्ते पर अब अभिनेत्री रूपा गांगुली भी चल पड़ी हैं. महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा कर विख्यात हुई रूपा गांगुली बुधवार को हावड़ा के शरत सदन में भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गयीं. राज्य में परिवर्तन की हवा बहने के बाद एक के बाद एक बुद्धिजीवी व कलाकार जब तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे थे, तब रूपा गांगुली इससे दूर ही थीं.
गत लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के बाद बाबुल सुप्रियो अब केंद्र में मंत्री बन गये हैं. गायक कुमार शानू के बाद रूपा गांगुली भी भाजपा में शामिल हो गयीं.
भाजपा में शामिल होने के बाद रूपा ने कहा कि खुद को वह और बेहतर करेंगी. खुद को सुधारने से ही सबकुछ सुधर जाता है. राजनीति में वह अन्याय का विरोध करेंगी. हमेशा ही वह लोगों के साथ रहेंगी. विपक्ष में होने के नाते जितने मौके मिलेंगे, उतने में ही काम करने की कोशिश करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










