ePaper

मोबाइल चुरा कर 19 लाख एकाउंट से गायब करने के आरोप में बिहार से पांच अरेस्ट

Updated at : 20 Jul 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चुरा कर 19 लाख एकाउंट से गायब करने के आरोप में बिहार से पांच अरेस्ट

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बिनपुर इलाके से एक शख्स के चोरी हुए मोबाइल से उसके बैंक एकाउंट से 19 लाख रुपये गायब करने के आरोप में झाड़ग्राम जिला साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने बिहार के पटना से पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झाड़ग्राम

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बिनपुर इलाके से एक शख्स के चोरी हुए मोबाइल से उसके बैंक एकाउंट से 19 लाख रुपये गायब करने के आरोप में झाड़ग्राम जिला साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने बिहार के पटना से पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये आरोपियों का नाम प्रवीण कुमार, प्रेम कुमार, राहुल रमन, विकास राज और राधाकृष्णन हैं. ये पटना के विभिन्न इलाकों में किराये के मकान रहते थे. मालूम हो कि बिनपुर इलाके में रहने वाले एक शख्स का मोबाइल फोन चोरी हो गया. बाद में उसके एकाउंट से 19 लाख रुपये गायब हो गये. पीड़ित ने घटना की शिकायत झाड़ग्राम जिला साइबर क्राइम थाना में की थी.

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और पटना से पांचों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन चोरी करने के बाद आरोपियों ने सबसे पहले मोबाइल नंबर को बैंक एकाउंट के आधार लिंक को हटा दिया था. उसके बाद उस फोन के सिम कार्ड को दूसरे फोन में लगा कर एकाउंट से 19 लाख रुपये निकाले थे. झाड़ग्राम पुलिस ने उन्हें पटना में गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया और उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर झाड़ग्राम लेकर आयी.

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola