हावड़ा निगम के सफाई कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा निगम के सफाई कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हावड़ा नगर निगम के इतिहास में पहली बार इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया.

विज्ञापन

हावड़ा. सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हावड़ा नगर निगम के इतिहास में पहली बार इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. यह जानकारी निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने दी. डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि करीब 2500 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. परीक्षण में प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के अलावा कई तरह ब्लड टेस्ट भी कराये गये. उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी नालों में उतरकर सफाई करने वाले और कचरा उठाने वाले हैं. ये कई तरह की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. इन सब बातों का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. अगर किसी कर्मचारी की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी होती है, तो इलाज भी कराया जायेगा. आने वाले दिनों में यह स्वास्थ्य परीक्षण जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola