2932 करोड़ रुपये की मेगा सिंचाई परियोजना को मंजूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पांच बाढ़ग्रस्त जिलों पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा के लिए एक मेगा सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 27 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे. परियोजना […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पांच बाढ़ग्रस्त जिलों पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा के लिए एक मेगा सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है.
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 27 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे.
परियोजना की लागत 2,932 करोड़ रुपये होगी. इस परियोजना की मदद से दामोदर नदी बेसिन के निचले क्षेत्र में आने वाले काफी बड़े कृषि क्षेत्र में उचित सिंचाई की जा सकेगी.
इस परियोजना के तहत मुंडेश्वरी और अमटा चैनल का व्यापक नवीकरण भी किया जायेगा, जिनमें गाद भरना क्षेत्र में बाढ़ आने के मुख्य कारणों में से एक है. इसके अलावा अन्य छोटे चैनल का भी ध्यान रखा जायेगा.
इस परियोजना की लागत का 30 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार और बाकी का खर्च विश्व बैंक तथा एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक बराबर-बराबर उठायेगा.इस मेगा परियोजना पर जनवरी में काम शुरू हो गया है और इसे पूरा होने में पांच साल लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










