दिलीप घोष की बयानबाजी से तृणमूल को फायदा : पार्थ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य के शिक्षा मंत्री व तृणमूल नेता पार्थ चट्टोपाध्याय ने एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की आलोचना की है. मंत्री का कहना है कि श्री घोष की बयानबाजी से तृणमूल कांग्रेस को ही फायदा मिल रहा है, क्योंकि इससे भाजपा व उनके नेताओं के असली चेहरे को लोग जानने […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के शिक्षा मंत्री व तृणमूल नेता पार्थ चट्टोपाध्याय ने एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की आलोचना की है. मंत्री का कहना है कि श्री घोष की बयानबाजी से तृणमूल कांग्रेस को ही फायदा मिल रहा है, क्योंकि इससे भाजपा व उनके नेताओं के असली चेहरे को लोग जानने लगे हैं.
आरोप के अनुसार भाजपा की नीति जनता के हित में नहीं है और उनकी पार्टी में अनुशासन व शिष्टाचार भी नहीं है.
रविवार को उत्तर 24 परगना जिला में मध्यमग्राम से निकाली गयी भाजपा की अभिनंदन यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर तृणमूल सरकार पर कटाक्ष किया था.
राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता द्वारा सवाल उठाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो कार्य किये हैं, वह ऐतिहासिक है. ऐसे में जो राज्य सरकार के कार्यों पर सवाल उठा रहे, वे पहले भाजपा नीत केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी भी लें.
अच्छे दिन लाने का वायदा कर सत्ता में आने वाली पार्टी की असलियत लोग जान चुके हैं. समय गुजरने के साथ ही बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है. देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है. आरोप के अनुसार अपनी खामियों को छिपाने के लिए भाजपा लोगों को गुमराह करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










