कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने की अपील कहा, एनआरसी के मुद्दे पर सभी विपक्षी पार्टी एक मंच पर आयें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कोलकाता में कहा है कि एनआरसी पर सभी पार्टियों पर एक हो जाना चाहिए. मैं सभी पार्टी से अपील करता हूं कि वह इस मुद्दे की गंभीरता को समझें और एक मंच पर आ जाएं. उन्होंने एनआरसी के साथ- साथ एनपीआर पर […]
विज्ञापन
कोलकाता : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कोलकाता में कहा है कि एनआरसी पर सभी पार्टियों पर एक हो जाना चाहिए. मैं सभी पार्टी से अपील करता हूं कि वह इस मुद्दे की गंभीरता को समझें और एक मंच पर आ जाएं. उन्होंने एनआरसी के साथ- साथ एनपीआर पर कहा है कि एनआरसी का ही छद्म रूप है एनपीआर .
चिदंबरम ने कहा, हम भारत के संविधान की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं. सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध कर रही सभी पार्टियों को साथ आना चाहिए. एनआरसी के खिलाफ कोलकाता में भी प्रदर्शन हो रहा है. कोलकाता के पार्क सर्कस में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के बीच कल रात ( शुक्रवार) कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम भी शामिल हुए .
यहां मौजूद लोगों को पी चिंदबरम ने कहा, इस विरोध में कांग्रेस पार्टी आपके साथ है. पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बड़े-बड़े मंचों से बात करते हैं और लोगों को चुप करा देते हैं, लेकिन वे इस मुद्दे पर जनता का सवाल नहीं लेते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










