बेटी के शव को घर में सड़ता छोड़ मां जा रही थी कटिहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा में ट्रेन पकड़ने के पहले बीमार पड़ी अस्पताल में रिश्तेदार को बताया सच बेटी ने 23 दिसंबर को की थी खुदकुशी न्यूअलीपुर इलाके के शाहापुर कॉलोनी की घटना कोलकाता : कमरे में बेटी के शव को छोड़ कर मां कटिहार जा रही थी. हावड़ा स्टेशन में बीमार पड़ने पर उसे रेलवे पुलिस ने हावड़ा […]
विज्ञापन
हावड़ा में ट्रेन पकड़ने के पहले बीमार पड़ी
अस्पताल में रिश्तेदार को बताया सच
बेटी ने 23 दिसंबर को की थी खुदकुशी
न्यूअलीपुर इलाके के शाहापुर कॉलोनी की घटना
कोलकाता : कमरे में बेटी के शव को छोड़ कर मां कटिहार जा रही थी. हावड़ा स्टेशन में बीमार पड़ने पर उसे रेलवे पुलिस ने हावड़ा जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया. महिला की पहचान नीलम धनानी (52) के रूप में हुई है. वह न्यू अलीपुर इलाके के शाहपुर कॉलोनी की रहनेवाली है. नीलम ने फोन पर अपने एक रिश्तेदार को यह जानकारी दी कि उसके फ्लैट में बेटी का शव पड़ा हुआ है. उसने 23 दिसंबर को खुदकुशी कर ली थी.
कैसे हुआ मामले का खुलासा
न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने बताया कि हावड़ा जीआरपी की तरफ से उन्हें खबर मिली कि न्यू अलीपुर इलाके के शाहपुर कॉलोनी की रहनेवाली एक महिला स्टेशन में बीमार पड़ गयी है. अस्पताल में उसने जानकारी दी है कि उसके फ्लैट के कमरे में उसकी बेटी गुड्डीन धनानी (25) का शव पड़ा है, बेटी ने 23 दिसंबर को सुसाइड किया था. वह बेटी को अंदर छोड़ कर कमरे में बाहर से ताला लगा कर कटिहार जा रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
कमरे के बिस्तर में सड़ा पड़ा था बेटी था शव
पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती का शव पड़ा था. काफी दिन पहले मौत होने के कारण शरीर का अधिकतर हिस्सा सड़ चुका था. कमरे में एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें दोनों मां-बेटी के सुसाइड करने के बारे में लिखा हुआ है. लिखावट देख कर प्रतीत होता है कि इसे श्रीमती धनानी ने लिखा है. कमरे में एक फांसी का फंदा भी मिला है, लेकिन गुड्डीन के गले में कोई चोट का निशान नहीं मिला है.
कई सवालों का जवाब तलाशने में जुटी पुलिस
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसके कारण पुलिस उसका बयान नहीं ले पा रही है. उसने ऐसा क्यों किया? वह कटिहार किसके पास और क्यों जा रही थी? उसने अपनी बेटी के साथ सुसाइड करने का फैसला क्यों किया? बेटी की मौत के बाद 23 दिसंबर से वह क्या इसी फ्लैट में थी या कहीं और थी? उसने पुलिस को क्यों सूचित नहीं किया? पुलिस इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










