ePaper

भाजपा के खिलाफ राजनीतिक दलों व नागरिक संस्थाओं से हाथ मिलाने का ममता ने किया अनुरोध

Updated at : 30 Dec 2019 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ राजनीतिक दलों व नागरिक संस्थाओं से हाथ मिलाने का ममता ने किया अनुरोध

पुरुलिया : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को ‘राष्ट्र विरोधी’ बताने की कोशिश करने के लिए भाजपा सरकार पर बरसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजनीतिक दलों और नागरिक संस्था समूहों से देशभर में भगवा पार्टी के खिलाफ हाथ मिलाने और उसे अलग-थलग करने का अनुरोध […]

विज्ञापन

पुरुलिया : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को ‘राष्ट्र विरोधी’ बताने की कोशिश करने के लिए भाजपा सरकार पर बरसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजनीतिक दलों और नागरिक संस्था समूहों से देशभर में भगवा पार्टी के खिलाफ हाथ मिलाने और उसे अलग-थलग करने का अनुरोध किया. बनर्जी ने कहा कि भाजपा देश के वैध नागरिकों की नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अद्यतन नहीं होने देंगी जिसे पहले ही उनकी सरकार ने रोक रखा है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पुरुलिया शहर में अपना पांच किलोमीटर लंबा प्रदर्शन शुरू करने से पहले कहा, ‘भाजपा वैध नागरिकों की नागरिकता छीनने की योजना बना रही है. मैं हर किसी से भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाने और हर जगह उसे अलग-थलग करने की अपील करती हूं.’

उन्होंने कहा कि जो भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है उसे राष्ट्र विरोधी बताया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘जब तक सीएए को वापस नहीं ले लिया जाता तब तक मैं अपना विरोध खत्म नहीं करुंगी. सिर्फ इतना पक्का कीजिए कि आपका नाम मतदाता सूची में हो. बाकी का काम मैं देख लूंगी. किसी को भी यह देश नहीं छोड़ना पड़ेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola