ममता का जनमत संग्रह संबंधी बयान संसद का अपमान है : स्मृति ईरानी

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की मांग संबंधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि उनका यह बयान संसद का अपमान है. महानगर में […]
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की मांग संबंधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि उनका यह बयान संसद का अपमान है.
महानगर में आयोजित समारोह में भाग लेने यहां आयीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है. यह विधेयक संसद में पारित हुआ है.” ईरानी ने कहा,‘‘मुख्यमंत्री का बयान देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है और देश में कोई भी उनके विचारों से सहमत नहीं होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










