एससी-एसटी बिल : सांसदों को राज्य सरकार पर दवाब बनाना चाहिए : राज्यपाल

Updated at : 13 Dec 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
एससी-एसटी बिल : सांसदों को राज्य सरकार पर दवाब बनाना चाहिए : राज्यपाल

कोलकाता : वेस्ट बंगाल स्टेट कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब कानून को लेकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार को चौतरफा घेरा है. अब राज्यपाल ने राज्य के सभी 58 सांसदों को राजभवन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को दिये गये पत्र की कॉपी भेजी है. राज्य के 42 […]

विज्ञापन

कोलकाता : वेस्ट बंगाल स्टेट कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब कानून को लेकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार को चौतरफा घेरा है. अब राज्यपाल ने राज्य के सभी 58 सांसदों को राजभवन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को दिये गये पत्र की कॉपी भेजी है.

राज्य के 42 लोकसभा सांसद व 16 राज्यसभा सांसदों को राज्यपाल ने ईमेल के जरिये यह पत्र भेजा है. वहीं, गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि वेस्ट बंगाल स्टेट कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब को लेकर सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पश्चिम बंगाल के सभी सांसदों को एकजुट करने की कोशिश की है.

मुझे विश्वास है कि बंगाल के सांसद शेड्यूल्ड ट्राइब को लेकर काम करने का दबाव ममता बनर्जी की सरकार पर बनायेंगे. गाैरतलब है कि पश्चिम बंगाल राज्य मंत्रिमंडल द्वारा प्रस्तावित एससी एसटी विकास विधेयक को राज्यपाल ने अपनी मंजूरी नहीं दी, जिसकी वजह से शीतकालीन सत्र में उसे पेश नहीं किया जा सका. इसे लेकर राज्य सरकार ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने जानबूझ कर विधेयक को सहमति नहीं दी.

इधर, राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार के एससीएसटी कानून की तरह ही बंगाल सरकार भी अलग से कानून बना रही थी. इसका कारण राज्य सरकार से पूछा गया तो आज तक जवाब नहीं मिला, इसलिए संतुष्ट नहीं होने के कारण उन्होंने सहमति नहीं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola