मानसिक रूप से बीमार लोग ही करते हैं मनीषियों का अपमान : मन्नान
Updated at : 18 Nov 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बर्दवान जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व आधुनिक बंगाल के निर्माता कहे जानेवाले डॉ विधान चंद्र राय की मूर्ति को तोड़ने की घटना के खिलाफ कांग्रेस की ओर से विधान भवन से जुलूस निकाला गया, जो पार्क सर्कस पहुंचा. कांग्रेस विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि बर्दवान में जिस तरह से […]
विज्ञापन
कोलकाता : बर्दवान जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व आधुनिक बंगाल के निर्माता कहे जानेवाले डॉ विधान चंद्र राय की मूर्ति को तोड़ने की घटना के खिलाफ कांग्रेस की ओर से विधान भवन से जुलूस निकाला गया, जो पार्क सर्कस पहुंचा.
कांग्रेस विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि बर्दवान में जिस तरह से डॉ विधानचंद्र राय की मूर्ति का अपमान किया गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाये, कम है. चूंकि ऐसा करनेवाले लोग अपराधी होते हैं और मानसिक रूप से बीमार होते हैं. इसलिए वे लोग हताशा में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसा करनेवालों के पास उनके अतीत में ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसका वे लोग सम्मान कर सकें, इसलिए वे लोग दूसरे के नेताओं का अपमान करके अपनी खीज मिटाते हैं.
ऐसे लोगों के लिए उनके प्रति केवल संवेदना ही हो सकती है. पुलिस को चाहिए कि मानसिक रूप से बीमार इस तरह के लोगों को गिरफ्तार कर उनके इलाज का इंतजाम कराये, क्योंकि उनकी हरकतों से सामाजिक समरसता का ताना-बाना खराब होता है.
जुलूस में शामिल लोग इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहरा रहे थे. उनका आरोप है कि कोलकाता में विद्यासागर की मूर्ति तोड़नेवाले अराजक तत्वों की ही यह करतूत है.
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शादाब खान ने कहा कि जब वे पार्टी मुख्यालय पर हुए हमले और राहुल गांधी के अपमान का विरोध करने के लिए भाजपा दफ्तर का अभियान किये, तो पुलिस ने मौके पर उनके 50 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, इस तरह का कृत्य करनेवाले भाजपा समर्थकों के खिलाफ अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे साबित होता है कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा मिलकर पश्चिम बंगाल में राजनीति कर रही है. इसके खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




