ePaper

भाजपा कार्यकता की हत्या पर बिफरे विजयवर्गीय, कहा- बंगाल में चल रहा है गुंडाराज

Updated at : 15 Nov 2019 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकता की हत्या पर बिफरे विजयवर्गीय, कहा- बंगाल में चल रहा है गुंडाराज

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दांतन में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का आतंक कम नहीं हुआ है. भाजपा के एक और सक्रिय कार्यकर्ता बरसा हांसदा की पेड़ पर फांसी पर लटकाकर हत्या […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दांतन में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का आतंक कम नहीं हुआ है. भाजपा के एक और सक्रिय कार्यकर्ता बरसा हांसदा की पेड़ पर फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गयी है. वो अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था. तृणमूल कांग्रेस आदिवासी समुदाय में भय बनाना चाहती है.

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुकुल राय ने कहा कि आतंक फैलाना तृणमूल का हमेशा से राजनीतिक मंत्र रहा है, जो कि बेहद शर्म की बात है. प्रदेश भाजपा के सह केंद्रीय प्रभारी अरविंद मेनन ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि जो लोग जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार हनन के उल्लंघन की बात करते हैं. वे बंगाल में जो गंडाराज चल रहा है. उसपर क्यों चुप हैं?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola