केंद्र पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांकें ममता बनर्जी : कैलाश विजयवर्गीय

Updated at : 07 Nov 2019 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांकें ममता बनर्जी : कैलाश विजयवर्गीय

– राज्य के तकनीकी विभाग ने बांग्ला में प्रश्न पत्र के लिए क्यों नहीं की पहल कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा जेईई की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के साथ गुजराती में आयोजित करने तथा बांग्ला भाषा सहित क्षेत्रीय भाषा नहीं करने पर आलोचना की थी. गुरुवार को भाजपा के महासचिव व […]

विज्ञापन

– राज्य के तकनीकी विभाग ने बांग्ला में प्रश्न पत्र के लिए क्यों नहीं की पहल

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा जेईई की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के साथ गुजराती में आयोजित करने तथा बांग्ला भाषा सहित क्षेत्रीय भाषा नहीं करने पर आलोचना की थी. गुरुवार को भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ममता बनर्जी पर पलटवार किया है.

श्री विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के पहले ममता जी अपने गिरेबान में झांकिये. 2013 में आपकी सरकार के टेक्निकल विभाग ने बांग्ला भाषा में जेईई की पहल क्यों नहीं की? जबकि नेशनल टेक्निकल विभाग ने राज्य सरकार से मांगा था, लेकिन आपकी सरकार सो रही थी. उस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया. पश्चिम बंगाल की बदतर शिक्षा व्यवस्था के लिए बतौर मुखिया सिर्फ आप जिम्मेदार हैं.

उन्होंने कहा, प्रिय डिवाइडर दीदी, भाषा के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश से आपके वोट नहीं बढ़ेंगे. आपने और आपके विभाग ने कभी भी जेईई की परीक्षा बांग्ला में कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र नहीं लिखा है. उन्होंने कहा कि आपकी सरकार सो रही है और आपका राज्य के शिक्षा व्यवस्था पर कोई ख्याल नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola