“हरियाणा में मतदाताओं के साथ संवाद की कमी रही है”

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में ‘शानदार काम’ किया है, लेकिन पार्टी और मतदाताओं के बीच संवाद की कुछ कमी रही है. हरियाणा में नवीनतम रूझान के अनुसार त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं. राज्य […]
कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में ‘शानदार काम’ किया है, लेकिन पार्टी और मतदाताओं के बीच संवाद की कुछ कमी रही है. हरियाणा में नवीनतम रूझान के अनुसार त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं.
राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा पिछले पांच साल से सत्ता में थी. श्री विजयवर्गीय ने कहा : पिछले पांच साल में हरियाणा में हमने बेहतर काम किया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी और मतदाताओं के बीच संवाद की कमी थी. ऐसा लगता है कि हम मतदाताओं तक अपना संदेश नहीं पहुंचा सके. 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में श्री विजयवर्गीय राज्य में चुनाव प्रभारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










