खत्म होगा ममता का जंगलराज – कैलाश विजयवर्गीय

Updated:
विज्ञापन
खत्म होगा ममता का जंगलराज – कैलाश विजयवर्गीय

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में ममता के जंगलराज के संहार का वक्त आ गया है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर : उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कटाक्ष करते […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में ममता के जंगलराज के संहार का वक्त आ गया है.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर :
उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कटाक्ष करते हुए राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा था कि श्री नड्डा जंगल से आये हैं, इस कारण उन्हें बंगाल में विकास नहीं दिखता है.
श्री हकीम के बयान पर कटाक्ष करते हुए श्री विजयवर्गीय ने ट्वीट किया : श्रीराम ने जंगलों के बीच से आकर रावण जिसे श्रीराम सुनने से कष्ट होता था, उसके जंगलराज का अंत दशहरे के दिन उसकी ही लंका में किया था. नड्डा जी जंगलों और वादियों के बीच से आते हैं. ममता जी को भी जय श्रीराम से कष्ट है, दशहरा भी आने वाला है. तृणमूल के जंगल राज का अंत निकट है.
उन्होंने लिखा : मुंहजोरी करना तृणमूल के नेताओं की आदत है. वे हमेशा झूठ को सच बताने की कोशिश करते रहते हैं. तृणमूल नेता नहीं जानते कि श्री नड्डा जिस प्रदेश से आते हैं, वह देवभूमि हैं. हिमाचल में पांच माताएं विराजित हैं, वे दुष्टों का संहार करती हैं. अब ममता जी के जंगलराज के संहार का वक्त आ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola