21 पल्ली दुर्गोत्सव का सीएम ने किया उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बालीगंज फाड़ी में 21 पल्ली दुर्गोत्सव का उद्घाटन किया. इस पूजा आयोजन का उन्होंने लगातार पांचवें वर्ष उद्घाटन किया है. यहां का पूजा आयोजन 73 वर्ष पूरे कर चुका है. इस वर्ष इस पूजा आयोजन की थीम, ‘मजाटाई जेखाने’ है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सेठिया ने […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बालीगंज फाड़ी में 21 पल्ली दुर्गोत्सव का उद्घाटन किया. इस पूजा आयोजन का उन्होंने लगातार पांचवें वर्ष उद्घाटन किया है. यहां का पूजा आयोजन 73 वर्ष पूरे कर चुका है. इस वर्ष इस पूजा आयोजन की थीम, ‘मजाटाई जेखाने’ है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सेठिया ने बताया कि अपने पूजा आयोजन से वह दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों तथा पूजा के रंग में डूब जाने का संदेश देते हैं.
21 पल्ली की पूजा में दुर्गा प्रतिमा नव पाल ने बनाया है, जबकि सज्जा बैशाखी घोष ने की है. पूजा आयोजकों ने पाठ भवन स्कूल के विद्यार्थियों को अपने आयोजन में शामिल किया है. उन्होंने दुर्गा पूजा गैलरी बनायी है, जिसमें पूजा के विभिन्न आयामों को दर्शाया गया है. कमेटी के उपाध्यक्ष अनुराग चिड़ीमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










