ePaper

मेरा विरोध करने वालों को ‘मानसिक इलाज’ की जरूरत : बाबुल सुप्रियो

Updated at : 20 Sep 2019 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
मेरा विरोध करने वालों को ‘मानसिक इलाज’ की जरूरत : बाबुल सुप्रियो

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उनके खिलाफ यहां एक विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘कायर एवं गुंडा’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके साथ उस तरह से पेश नहीं आया जा सकता, जैसा उन्होंने किया. उनका विरोध करने वालों को उ‘मानसिक इलाज’ की जरूरत है, ताकि वे ‘छात्रों की तरह […]

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उनके खिलाफ यहां एक विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘कायर एवं गुंडा’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके साथ उस तरह से पेश नहीं आया जा सकता, जैसा उन्होंने किया. उनका विरोध करने वालों को उ‘मानसिक इलाज’ की जरूरत है, ताकि वे ‘छात्रों की तरह व्यवहार करें’. जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में 19 सितंबर को अपने साथ हुई बदसलूकी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री ने कहा कि उन पर हमला करने में कौन शामिल था, यह बहुत जल्द पता चल जायेगा.

सुप्रियो ने शुक्रवार की दोपहर बदसलूकी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘इन कायरों को जादवपुर विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल नहीं करने दिया जायेगा. आपको हम तलाश लेंगे. चिंता मत करिये, आपके साथ उस तरीके से नहीं पेश आया जायेगा, जैसे आप मेरे साथ आये.’ उन्होंने कहा, ‘हम आपका मानसिक रूप से इलाज करेंगे, ताकि आप और आपके गुंडे दोस्त उस तरह से व्यवहार करें, जैसा कि विद्यार्थियों को करना चाहिए…’

उनके बाल खींच रहे एक छात्र की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए सुप्रियो ने एक अन्य ट्वीट कर यह सवाल किया कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार बिना किसी उकसावे के उन पर (सुप्रियो) हमला करने वाले छात्र के खिलाफ क्या कदम उठायेगी. ज्ञात हो कि बाबुल सुप्रियो को जादवपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को काले झंडे दिखाये गये और कुछ छात्रों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें कैंपस से बाहर निकलने से भी रोका गया.

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फौरन कैंपस पहुंचना पड़ा. सुप्रियो आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करने विश्वविद्यालय पहुंचे थे. विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जो जेयू के कुलाधिपति भी हैं, उन्हें भी एसएफआइ, एएफएसयू, आइसा समेत वामपंथी विचारधारा से प्रभावित संगठनों और तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन (टीएमसीपी) के भी कुछ सदस्यों का विरोध झेलना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola