बाबुल को बचाने पहुंचे एबीवीपी समर्थक, यूनियन रूम पर धावा, तोड़ी फर्नीचर, लगायी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बचाने के लिए बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) के समर्थक जादवपुर विश्वविद्यालय पहुंच गये. विश्वविद्यालय के चार नंबर गेट से बाबुल सुप्रियो तक पहुंचने का प्रयास कर रहे एबीवीपी समर्थकों को विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड और सादी पोशाक में तैनात पुलिस ने रोक दिया. उत्तेजित […]
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बचाने के लिए बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) के समर्थक जादवपुर विश्वविद्यालय पहुंच गये.
विश्वविद्यालय के चार नंबर गेट से बाबुल सुप्रियो तक पहुंचने का प्रयास कर रहे एबीवीपी समर्थकों को विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड और सादी पोशाक में तैनात पुलिस ने रोक दिया. उत्तेजित एबीवीपी के समर्थकों ने पास स्थित छात्र यूनियन के दफ्तर पर कब्जा करके वहां की फर्नीचर निकाल कर आग लगा दी.
नक्सली समर्थक छात्रों द्वारा बाबुल सुप्रियों को बंधक बनाने का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे. गेट के पास नारेबाजी करते हुए अंदर जाने का प्रयास करने लगे. यूनियन रूम में चारों तरफ एबीवीपी का नाम लिख दिया गया है. यूनियन रूम के अंदर सामान को एबीवीपी समर्थकों ने तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










