‘घोर आपातकाल’ के दौर में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें : ममता बनर्जी

Updated:
विज्ञापन
‘घोर आपातकाल’ के दौर में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि देश ‘घोर आपातकाल’ से गुजर रहा है. उन्होंने लोगों से संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करने की अपील की है. उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर लोगों से अपील की कि वह उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें, […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि देश ‘घोर आपातकाल’ से गुजर रहा है. उन्होंने लोगों से संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करने की अपील की है. उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर लोगों से अपील की कि वह उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें, जिस पर स्वतंत्र भारत की नींव रखी गयी थी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर एक बार और हम अपने उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लें, जिस पर देश की नींव रखी गयी थी.’ उन्होंने कहा, ‘घोर आपातकाल के दौर में हमें वह सभी चीजें करनी चाहिए, जिससे हम संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा कर सकते हैं.’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख कई बार कह चुकी हैं कि देश केंद्र में भाजपा नीत एनडीए सरकार के शासन में ‘घोर आपातकाल’ से गुजर रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में लोकतंत्र के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रत्येक साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाने का संकल्प लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola