प्रभावित स्वर्णकारों को भी मिलेगी क्षतिपूर्ति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्र में हैं 14 से अधिक आभूषण की दुकानें व कारखाने कोलकाता : दुर्गापीतुरी लेन व सेकड़ा पाड़ा लेन में 14 से अधिक आभूषण की दुकान व कारखाने हैं. बहूबाजार की घटना के बाद केएमआरसीएल ने सभी इमारतों को खाली कराने का निर्देश दिया था, जबकि आभूषण विक्रेताओं को किसी तरह के निर्देश नहीं […]
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्र में हैं 14 से अधिक आभूषण की दुकानें व कारखाने
कोलकाता : दुर्गापीतुरी लेन व सेकड़ा पाड़ा लेन में 14 से अधिक आभूषण की दुकान व कारखाने हैं. बहूबाजार की घटना के बाद केएमआरसीएल ने सभी इमारतों को खाली कराने का निर्देश दिया था, जबकि आभूषण विक्रेताओं को किसी तरह के निर्देश नहीं दिये गये थे. सोने की दुकानों के ऊपर स्थित मकानों को तो खाली करवा दिया गया. उन घरों में रहनेवाले लोगों को क्षतिपूर्ति भी दी जा रही है, लेकिन इन आभूषण विक्रेताओं की खबर लेनेवाला कोई नहीं है.
इसकी शिकायत लेकर आभूषण दुकानदार स्थानीय पार्षदों ने सत्येंद्र नाथ दे से मुलाकात की थी. पार्षद ने सभी आभूषण विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि सभी को ही क्षतिपूर्ति मिलेगी. पहले पीड़ित परिवारों तक क्षतिपूर्ति की राशि पहुंचायी जायेगी. उसके बाद आभूषण विक्रेताओं का सर्वे किया जायेगा. वहीं इस बीच उक्त इलाके को कुछ दुकानदारों को उनकी दुकानों में जाने की अनुमति दी गयी. इससे दुकानदार खुश हैं.
सोने के वर्कशॉप चलानेवाले बबलू ने बताया कि दुकान में घुसने की अनुमति मिलने के बाद लगभग सभी दुकानदारों ने भारी मशीनों को छोड़ कर अन्य सभी कीमती समान व आभूषणों को निकाल लिया है. उधर, गुरुवार से बंद पड़ी सभी दुनाकों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि सामान निकालने के लिए कुछ दुकानदारों को अनुमति दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










