एनआरसी के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करेगी तृणमूल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक कोलकाता : असम में जारी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सूची के खिलाफ राज्य में तृणमूल कांग्रेस बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर एक आपात बैठक में यह फैसला लिया गया. […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक
कोलकाता : असम में जारी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सूची के खिलाफ राज्य में तृणमूल कांग्रेस बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर एक आपात बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे.
सूत्रों के मुुताबिक, बैठक के दौरान तृणमूल सुप्रीमो ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची से बाहर रखे गये 19 लाख से अधिक लोगों के भविष्य को लेकर चिंता प्रकट की. उन्होंने पार्टी नेताओं से लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की भयावह चालबाजियों के बारे में बताने को कहा. उन्होंने लोगों को यह भी बताने को कहा कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयी तो वह यहां भी एनआरसी लागू कर सकती है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल का पड़ोसी राज्य है.
इसके कारण मुसीबत की इस घड़ी में राष्ट्रीय पार्टी की नेता होने के कारण अपने पड़ोसी राज्य के लोगों के साथ खड़ा रहना उनका फर्ज है. एनआरसी और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस सात और आठ सितंबर को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी. 12 सितंबर को उत्तर कोलकाता में चिड़ियामोड़ से श्यामबाजार तक रैली निकाली जायेगी. इसमें सुश्री बनर्जी के खुद मौजूद रहने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










