अमेरिका में प्रवासी बंगालियों से मिले विजयवर्गीय, कहा - बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए लोग बेताब

।। अजय विद्यार्थी ।। कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय अमेरिका दौरे के दौरान प्रवासी बंगालियों का दिल जीता. लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन के बाद अब प्रवासी बंगाली भी 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में परिवर्तन के लिए बेताब हैं. 13 अगस्त […]
।। अजय विद्यार्थी ।।
श्री विजयवर्गीय स्वतंत्रता दिवस भी फ्रीमोंट कैलिफोर्निया में ही मनाया. अमेरिकी दौरे के दौरान श्री विजयवर्गीय फेडरेशन ऑफ इंडो अमेरिकन के साथ-साथ प्रवासी बंगालियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और अमेरिका स्थित मतुआ संप्रदाय के मंदिर भी जायेंगे.
श्री विजयवर्गीय ने अमेरिका से प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका में रह रहे प्रवासी बंगाली बंगाल में परिवर्तन के लिए बेताव हैं. उनका कहना है कि यदि बंगाल में और ममता बनर्जी का शासन रहा, तो बंगाल बांग्लादेश बन जायेगा. श्री विजयवर्गीय 23 अगस्त को भारत के लिए रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




