शोभन ने दिया विस की स्टैंडिंग कमेटी से इस्तीफा
Updated at : 14 Aug 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता :कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने विधानसभा की फिशरीज की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने दूत के जरिये उन्होंने विधानसभा स्पीकर के पास अपना इस्तीफा भेजा. हालांकि स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा कि उनके पास अभी तक इस्तीफे की फाइल नहीं पहुंची है. शोभन चटर्जी […]
विज्ञापन
कोलकाता :कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने विधानसभा की फिशरीज की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने दूत के जरिये उन्होंने विधानसभा स्पीकर के पास अपना इस्तीफा भेजा. हालांकि स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा कि उनके पास अभी तक इस्तीफे की फाइल नहीं पहुंची है.
शोभन चटर्जी के इस कदम की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा का अपमान किया है. वह स्टैडिंग कमेटी के चेयरमैन पद का महत्व नहीं समझते. कमेटी की बैठक में शामिल न होने की वजह से अन्य सदस्यों को भत्ता नहीं मिल पा रहा था और कमेटी का काम बंद हो गया था. इसके लिए पूरी तरह से शोभन चटर्जी ही जिम्मेदार हैं. यदि उन्हें चेयरमैन पद से हटना था, तो वह स्पीकर को सीधे कह सकते थे. लेकिन ऐसा न करके उन्होंने गैरजिम्मेदाराना हरकत की है. श्री बनर्जी ने यह भी कहा कि बतौर स्पीकर विधानसभा की गरिमा की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है. लिहाजा शोभन चटर्जी के इस आचरण के खिलाफ वह कदम उठायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




