‘दीदी को बोलो’ आइ वाश, लोगों को बहलाने की कोशिश : विजयवर्गीय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

।। अजय विद्यार्थी ।। कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी द्वारा शुरू किये गये ‘दीदी को बोलो’ अभियान को आइ वाश करार देते हुए कहा कि यह केवल जनता को बहलाने की कोशिश हैं, लेकिन जनता अपना मन बना चुकी है. राज्य से तृणमूल कांग्रेस […]
विज्ञापन
।। अजय विद्यार्थी ।।
कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी द्वारा शुरू किये गये ‘दीदी को बोलो’ अभियान को आइ वाश करार देते हुए कहा कि यह केवल जनता को बहलाने की कोशिश हैं, लेकिन जनता अपना मन बना चुकी है.
राज्य से तृणमूल कांग्रेस का सफाया तय है. विजयवर्गीय ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा : ‘दीदी को बोलो’ आइ वाश है और लोगों को बहलाने की कोशिश है. अभी तक तो केवल दीदी और उनके नेता ही केवल बोलते रहे थे, लेकिन अब पहली बार जनता को बोलने का मौका मिला है.
अभी तक दीदी बोलते रहती थी और लोग सुनते रहते थे. अब लोग दीदी से कट मनी वापस करने की मांग करेंगे. लोगों ने कट मनी को भूला नहीं है. लोग ममता दी की सरकार की तुष्टिकरणकी नीति और अत्याचार को भूले नहीं हैं, अब ममता जी खुद को प्रोग्रेसिव दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से राज्य के लोग क्षुब्ध हैं और कहने लगे हैं कि इससे अच्छा तो माकपा का राज था.
लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने अपना विश्वास जता दिया है. राज्य की जनता ने मन बना लिया है. अब ‘दीदी को बोलो’ से कोई फर्क नहीं पड़ता है. यह केवल लोगों को बहलाने की कोशिश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










